आरपीएफ ने स्पेशल ड्राईव चलाकर 48 किन्नरों के विरूद्ध की कार्यवाही

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर को रेल मदद एवं ट्वीटर के माध्यम से लगातार यात्रियों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि किन्नरों द्वारा यात्रियों से पैसा मांगकर एवं न्यूसेंस कारित कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए श्री ए.एन.सिन्हा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा तीनों मण्डलों एवं अपराध गुप्तचर शाखाओं को दिनांक 13.03.2023 से 15.03.2023 तक किन्नरों के विरूद्ध स्पेशल ड्राईव चलाने का आदेश दिया गया। तीन दिन के स्पेशल ड्राईव अभियान में तीनों मण्डलों द्वारा कुल 48 किन्नरों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

