78.24 लाख रुपए की लागत से बनेगा
बिलासपुर (17 मार्च वायरलेस न्यूज) शनिवार को जिला खनिज संस्थान न्यास बिलासपुर की शासी परिषद की बैठक मंथन सभा कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। जिसमें कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में सांसद अरुण साव, बिलासपुर नगर

विधायक शैलेष पांडेय, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, आयुक्त नगर निगम कुणाल दुदावत शामिल हुए। बैठक में पुराने कंपोजिट बिल्डिंग एवं जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 78.24 लाख की राशि का अनुमोदन किया गया।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि दफ्तरों के लिहाज से यह सबसे संवेदनशील स्थान है। कलेक्टोरेट, जिला न्यायालय, जिला पंचायत, रजिस्ट्री आफिस, पुलिस, नगर निगम सहित 50 से अधिक सरकारी विभागों वाली नई और पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कलेक्टोरेट रोड के आमने-सामने है। कई विभाग एक दूसरे से जुड़े हैं और आवश्यक कार्यों से आने वालों को दिन में कई कई बार रोड क्रास करना मजबूरी होती है।
कलेक्टोरेट, पुरानी और नई कंपोजिट बिल्डिंग और कोर्ट तक आने- जाने के लिए हर दिन हजारों लोगों को सड़क पार करना होता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यहां फुट ओवरब्रिज बनने से समस्या दूर की जा रही है, जिससे आम लोग बेखौफ होकर रोड क्राॅस कर सकेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

