कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक का वार्षिक परीक्षा परिणाम राज शत-प्रतिशत।।
अमरकंटक//(वायरलेस न्यूज) अमरकंटक के सबसे प्रमुख विद्यालयों में से एक कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक जिसका आज वार्षिक परीक्षा परिणाम विद्यालय के ऑडिटोरियम में घोषित किया गया जिसमें के जी वन से

लेकर क्लास 11th के बच्चों का परिणाम घोषित किया गया जोकि शत प्रतिशत रहा विद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और अच्छे लगन से पढ़ाई के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त किए एवं विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय का स्टाफ जो की कड़ी लगन मेहनत और अच्छे मार्गदर्शन से बच्चों को पढ़ाने में अपनी कोई भी भूमिका कम नहीं रहते हैं और सभी बच्चों को एक मात्र और बराबर समझते हुए सबको अच्छा पढ़ाई कर आते हैं जिसमें के जी वन में दृषा सेठ केजी 2 में श्रुति गुप्ता कक्षा एक में अजितेश पाण्डेय कक्षा दो में श्रजल सिंह कक्षा तीन में अवंतिका जैन कक्षा चार में सक्षम जैन कक्षा पांच में अक्षिता सिंह परिहार कक्षा छठवीं में स्तुति द्विवेदी प्रथम कृष्णा अग्रवाल द्वितीय एवं दिव्यांशी पाण्डेय तृतीय स्थान एवं कक्षा सातवीं में मृनाल मित्तल अक्षज सिंह कक्षा नवमी जशमीत सिंह कक्षा ग्यारहवीं कामर्स मानस गुप्ता एवं कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान गौरव पाठक प्रथम आर्षि खत्री द्वितीय व श्रैयास जैसवाल बच्चों ने अपने अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिव गोपाल आश्रम के महंत श्री हनुमान दास जी महाराज उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप प्रमाण पत्र व ट्रॉफी अपने हाथों से दान किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के प्रबंध न्यासी श्री हिमाद्री मुनि महाराज जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ की सराहना किया एवं शुभ आशीर्वाद प्रदान किया विद्यालय के प्राचार्य रघुनाथ पात्र ने सभी का अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापन किया।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

