मुख्यमंत्री कन्या विवाह से खुशियों का नजारा मिला : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी
सारंगढ़-बिलाईगढ़/ (वायरलेस न्यूज) जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शनिवार को सारंगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके मानदेय पर बढ़ोत्तरी के लिए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बनने पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने वर-वधुओं और परिजनों को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव से हमें खुशियों का नजारा मिला है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगामी अप्रैल माह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यह सहयोग राशि बढ़कर वर-वधुओं को 50 हजार मिलेगी। इस कार्यक्रम के अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य पुरूषोत्तम साहू, अरूण मालाकार, श्रीमती मंजू मालाकार, श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती तारा अरूण शर्मा, श्रीमती तुलसी वसंत, श्रीमती सोनी बंजारे, श्रीमती सीता पटेल, संजय दुबे, विष्णु चन्द्रा, गोल्डी नायक, पुष्पराज बरिहा सहित वर-वधुओं के परिजनों बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवरात्रि के अवसर पर यह एक ऐसा नजारा था जहां सभी महिला अतिथिगण नवदुर्गा स्वरूप वर-वधुओं को आशीर्वाद दे रही थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

