महिला सशक्तिकरण में रायगढ़ का नाम देश में रोशन करने के लिए एसएसपी सदानंद कुमार के साथ महिला पुलिस अधिकारियों ने किया याशी और उसके माता-पिता का सम्मान….
.*रायगढ़* । जिले की पर्वतारोही याशी जैन नित-प्रतिदिन पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है । अब तक याशी 3 महाद्वीप के कई उंचे पर्वत शिखर पर तिरंगा लहराकर “बेटी बचाव बेटी पढ़ावो” का नारा बुलंद कर चुकी है जिसे महामहिम राज्यपाल द्वारा “वीरांगना पुरस्कार” से भी पुरस्कृत किया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक याशी आगामी कुछ दिनों में विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए जाने वाली है । याशी को उसके अभियान के लिये जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व प्रतिष्ठित नागरिकों की ओर से सहयोग राशि और शुभकामनाएं दी जा रही है । इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस की महिला ब्रिगेड द्वारा रायगढ़ की बेटी याशी को महिला सशक्तिकरण के लिये सम्मानित करने एसएसपी श्री सदानंद कुमार से चर्चा किया गया । एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों के विचार की सराहना किये जिस पर आज याशी जैन और उसके अभिभावक को पुलिस कार्यालय आमंत्रित किया गया था । याशी अपने माता-पिता के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार से चर्चा में याशी जैन ने अपने अब तक के अचीवमेंट और अपने माउंट एवरेस्ट की तैयारियों के बारे में बताई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा याशी को उसके अगले टारगेट के लिए शुभकामनाओं के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। वहीं याशी के माता पिता को उनके पुत्री के पर्वतारोहन की प्रतिभा को आगे बढ़ाने अन्य लोगों के लिये प्रेरणादायक कार्य के फलरूवरूप उन्हें भी प्रशस्ति पत्र एवं शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया है । जिला पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए चलाए जा रहे "अभिव्यक्ति अभियान" से जुड़ी महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में याशी जैन को उसके अभियान के लिए प्रोत्साहन राशि भेंट कर शुभकामनाएं दिया गया है । इस अवसर एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी धर्मजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, डीएसपी (आईयुसीएडब्लु) श्रीमती निकिता तिवारी, उपनिरीक्षक संतरा चौहान, उपनिरीक्षक (एम) मनोरमा बहिदार, उपनिरीक्षक (एम) द्रौपदी पटेल, महिला सेल प्रभारी एएसआई मंजु मिश्रा, थाना प्रभारी अजाक एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई (एम) रूपा ठाकुर, प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी तथा अन्य पुलिसकर्मी के साथ मीडिया साथी भी मौजूद थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

