ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 01 टिकट दलाल की गिरफ्तारी
नागभीड़/महाराष्ट्र (वायरलेस न्यूज)श्री ए.एन.सिन्हा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. बिलासपुर एवं श्री पंकज चुग, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. नागपुर के मार्गदर्शन कल 04.04.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ निरीक्षक पीसी शर्मा साथ मे उप निरीक्षक जय सिंह एवं अन्य बल सदस्यों द्वारा रेलवे ई टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आरमोरी शहर जिला गडचिरोली में अभियान के दौरान (01) राजेन्द्र जनार्दन चापले उम्र 37 वर्ष की दुकान राज कंप्यूटर , डिजिटल ई-सेवा केंद्र, शाहिद भगत सिंह चौक, आरमोरी थाना आरमोरी जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) में जाकर कंप्यूटर चेक करने पर उनके 01नग पर्सनल आईडी से अवैध तरीके से बने 26 नग ओल्ड टिकट कीमत 28187.34 रेल आरक्षण ई टिकट जिसका कोई वैद्य प्रमाण पत्र मांग करने पर पेश नहीं कर सका तथा मामला धारा 143 रेल अधिनियम का होना पाकर 26 नग टिकट तथा 01 नग सीपीयू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस आरमोरी को सूचना देते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ लाकर उसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट नागभीड़ अपराध क्रमांक 183/2023 धारा 143 दिनांक 04.04.2023 मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही किया गया l उक्त प्रकरण की जांच उप निरीक्षक जय सिंह नागभीड़ द्वारा की जा रही है l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

