जशपुरनगर (वायरलेस न्यूज)
जशपुर के एतेहासिक रणजीता स्टेडियम में 2 अप्रैल से अंतर्राज्यीय रात्रि कालीन फुटबॉल प्रतियोगिता चल रहा रहा है। इस फुटबाल प्रतियोगिता में आगामी 10 अप्रैल को होने वाले मैच में राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव एफ सी राउरकेला ओड़िशा टीम की ओर से मैच खेलेंगे. उनके टीम का मुकाबला एफ सी बुमतेल से होगा
राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बताया कि जशपुर के रणजीता ग्राउंड में पहली बार फल्ड नाईट अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है रात्रि कालीन फुटबाल मैच खेलने का रोमांच ही अलग रहता है. आगामी प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयारी चल रही है उन्होंने बताया की फुटबाल उनका पसंदीदा खेल है कुछ सालों से अभ्यास छूट गया था परन्तु 10 तारीख को होने वाले मैच के लिए अभ्यास जारी है इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव सरफराज आलम ने बताया कि इस अनूठे आयोजन के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, समिति के पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने जी जान से जुटे हैं। फ्लड लाईट की दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले इस रात्री कालीन अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आडिशा की सम्बलपुर, राउरकेला की टीमों के साथ, गुमला झारखंड की चार टीमों के साथ छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर, सूरजपुर, लुड़ेग, दुलदुला, कुनकुरी, आस्ता, मनोरा और जशपुर की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस टीमों के बीच पहली बार जशपुर के रणजीता स्टेडियम में फ्लड लाईट की रोशनी में होने वाले फुटबॉल के मुकाबले को लेकर शहर के लोगों और खेल प्रेमियों में अच्छा खासा उत्साह देख जा रहा है।
प्रतियोगिता का फायनल मैच शनिवार 15 अप्रेल को खेला जाएगा।उन्होंने बताया कि इस फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 1 लाख रुपया नगद और विजेता ट्रॉफी तथा, उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी दिया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

