बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) सिंधु भाषा दिवस को बिलासपुर के सिंधु के समाज घरों में कढ़ी चावल बना कर एकता का परिचय दिया 56 वे सिंधी दिवस पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जिए सिंध सेवा संगम की महिला शाखा ने सभी सिंधी समाज की महिलाओं से अपील की थी कि 10 अप्रैल को अपने अपने घरों में कढ़ी चावल बना कर और अगल-बगल में रहने वाले अन्य समाज के लोगों को खिलाकर पूरे विश्व में एकता का परिचय देने का आह्वान किया था जिसमें आज बिलासपुर महिला जन जागरण संघर्ष समिति द्वारा
रिया गंगवानी के नेतृत्व में पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी भक्त कवररामनगर के अंतर्गत ओम गार्डन अर्चना विहार नेहरू नगर में कढ़ी चावल बना कर तनु शिशुपाल बजाज के घर में सभी समाज की महिलाओं और सिंधी समाज के महिलाओं ने एक साथ बैठकर कढ़ी चावल का आनंद लिया और कढ़ी चावल के बारे में और बनाने की विधि के बारे में चर्चा की गई और खाने का लुफ्त उठाया गया जिसमें ओम गार्डन निवासी बीना गणेश्वर मिश्रा ने सिंधी कढ़ी चावल की सराहना की आज के इस कार्यक्रम में होम गार्डन अर्चना विहार नेहरू नगर महिला जन जागरण समिति की कंचन सत्यपाल वर्षा गंगवानी रिया गंगवानी रेखा सिंह भूमिका मेंहरचंदानी रेखा चौधरी अंजली लाल चंदानी मानसी दुल्हानी पलक भोजवानी किरण अर्चिता रामरख्यानी रोमा सिंह रेशमा चौधरी हर्षिता वधवानी भूमि लालवानी प्रियांशी जगत्वानी सपना बजाज भूमि वाधवानी
साक्षी वाधवानी प्रेरणा जगतवाणी सीमा तहलियानी तनु बजाज रानी बाजाज जया बाजाज भूमि अनीता नथानी रेखा नाथानी आदि का सराहनीय योगदान रहा एवं अन्य महिलाए उपस्थित रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

