रेसुब पोस्ट रायगढ का डीआईजी भवानीशंकर नाथ रेसुब बिलासपुर ने किया वार्षिक निरीक्षण रेल अपराधों पर अंकुश लगाने, रेल संपति की सुरक्षा करने, समय पर रेल यात्रियों की सहायता करने, जैसे अनेको टिप्स दिए,,समस्याओं से हुए रूबरू,अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारीओ को रिवार्ड देने कहा
रायगढ। (वायरलेस न्यूज )रेल सुरक्षा बल बिलासपुर जोनल मुख्यालय से उप महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रायगढ रेसुब पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण कर रेसुब रायगढ के बैरक का भी मुआयना कर वहाँ कर्मचारियों से रूबरू होकर उन्हें रिचार्ज किया । इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल रायगढ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि बिलासपुर जोनल मुख्यालय से उप महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब श्री भवानी शंकर नाथ पोस्ट के वार्षिक निरीक्षण करने रायगढ पहुँचे। और पोस्ट के अंतर्गत हुए अपराधों की रजिस्टरों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की समीक्षा करके पोस्ट में अच्छा वर्क करने वाले बल के कुछ कर्मचारियों को रिवार्ड देने की बात कही। पोस्ट का निरीक्षण उपरांत डीआईजी रेसुब श्री नाथ ने पोस्ट प्रभारी श्री वर्मा और उपनिरीक्षक संजय कुमार एस एवं अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रेसुब के बैरक पहुँच कर वहाँ पोस्ट में पदस्थ बल के अधिकारियों कर्मचारियों से रुबरु होकर उनका हाल चाल जाना उनकी समस्याओं को सुना और रेसुब के कार्यो से उन्हें अवगत करा कर रेल अपराधों पर अंकुश लगाने रेल संपति की सुरक्षा करने समय पर रेल यात्रियों की सहायता करने जैसे अनेको टिप्स दिए तदोपरांत बल के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को हमेशा अलर्ट रहने के निर्देश देकर बैरक में हो रहे निर्माण कार्यो को देखा और उसके बाद वार्षिक निरीक्षण के बाद बिलासपुर रवाना हो गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

