रायपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डब्ल्यू.आर.एस. ने आज एक स्थायी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर धर दबोच लिया है और उसे जेल दाखिल करवा दिया है।
माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर (छ.ग.) द्वारा आरोपी- जी.देवराज बल्द जी.कृष्ण मुर्ति उम्र-28 वर्ष, साकिन- भनपुरी रामेश्वर कमल चौक, थाना- खमतराई, जिला-रायपुर (छ.ग.) के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डब्ल्यू.आर.एस. अ.क्र. 03/2022 द.प्र.क्र 8039/2023 धारा 3(ए)आर.पी.(यू.पी.) एक्ट में जारी स्थायी वारण्ट की तामिली हेतु प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब द.पू.म.रे बिलासपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब द.पू.म.रे. रायपुर के मार्ग दर्शन में निरीक्षक दिलीप बस्तया रे.सु.ब. पोस्ट डब्ल्यू.आर.एस. रायपुर साथ में बल सदस्य आ. राजीव कुमार के साथ मुखबिर की सूचना के अधार पर वारण्ट में दिये गये आरोपी के पते पर दिनांक- 16.04.2023 को पतासाजी किया गया। उक्त स्थान पर पहुचने पर वारंटी घर में मौजूद मिला तथा वारंट दिखाने पर उसने स्वीकार किया कि यह मेरा ही वारंट है। पश्चात आरोपी से पूछताछ कर मामला सही पाये जाने पर आरोपी को वारण्ट का हवाला देते हुए पकड़ कर रे.सु.ब. पोस्ट डब्ल्यू.आर.एस. रायपुर में लाया गया। वारंटी को गिरफ्तार कर उसका व्यक्तिगत तलाशी लिया गया, पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला तथा उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गयी। आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण पश्चात आज दिनांक 16.04.2023 को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय विशेष रेलवे न्यायालय/रायपुर के समक्ष पेश किया गया जहॉ से माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

