🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल नागभीड़ द्वारा रेलगाड़ियों में पत्थरबाजी की घटना को रोकने हेतु स्कूल के बच्चों को भी किया जागरूक

On: April 21, 2023 12:02 PM

रेलवे सुरक्षा बल नागभीड़ द्वारा रेलगाड़ियों में पत्थरबाजी की घटना को रोकने हेतु स्कूल के बच्चों को भी किया जागरूक


नागभीड (वायरलेस न्यूज) रेलगाड़ियों में पत्थर बाजी की घटना, कैटल रन ओव्हर, मैन रन ओव्हर की घटना को रोकने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर श्री पंकज चुघ महोदय के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल सदस्य नागभीड़ द्वारा जीआरपी आरक्षक अरुन घरतकर नागभिड के साथ संयुक्त रूप से जनता जूनियर कॉलेज नागभिड के बच्चों को रेल लाइन से दूर रहने, गाड़ियों पर पत्थरबाजी न करने के संबंध में आज दिनांक 21.04.23 को समय 9:30 बजे से 10:30 बजे तक प्राचार्य एमएस रावत व सहायक प्राचार्य डीआई चौहान की उपस्थिति में समझाइश दिया गया। निरोक्षक पीसी शर्मा ने नागभीड़ क्षेत्राधिकार में रेलगाड़ियों के नियमित परिचालन, यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर यात्रा को सुखद बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाना बताया गया। निरीक्षक श्री शर्मा द्वारा छात्रों को अपने अपने इलाके के लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया गया। साथ ही बच्चों को समय के महत्व व स्वस्थ रहने के संबंध में भी निरीक्षक पीसी शर्मा द्वारा सेवा ही संकल्प के तहत ।महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।
सेवा ही संकल्प।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment