सदरे अंजुमन महबूब अंसारी ने सभी को ईद मुबारक़बाद दिया और कहा खुशी के त्यौहार में ईद में रोजेदारों की गईं इबादतें कबूल हों
जशपुर(वायरलेस न्यूज)
मुस्लिम धर्मावलंबियों को पाक रमजान महीना का आज पूरा हुआ, रमजान के खत्म होने के दूसरे दिन ईद मनाई जाती है.
रमजान के शुरू होते ही मुस्लिम धर्मवलम्बी ईद की तैयारी में जुट जाते हैं। बीते कल 1 मई को 29 रोजे पूरे होने पर ईद का चांद नजर आया, चाँद नजर आने के बाद अब 22 शनिवार को 8:30 बजे नमाज अदाकर ईद मनाई जाएगी.
जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलाना मंसूर आलम फैजी ने बताया कि ईद का चांद 29 कभी 30 रोजे पूरे होने पर भी दिखाई देता है, आज स्पष्ट हो गया हैं कि 29 का चाँद दिखने के बाद ईद अब कल 22 अप्रेल को मनाया जायेगा.इस लिहाज से समाज के लोग अपने अपने हिसाब से तैयारी में लगे हुए हैं, उन्होंने बताया कि कल ईदगाह में नमाज होगी. गर्मी के कारण जमात का समय 8:30 बजे रखा गया हैं.
मुस्लिम समाज अंजुमन इस्लामिया जशपुर के सदर महबूब अंसारी ने बताया कि मुस्लिम समाज ईद की बड़ी जमात के साथ नमाज करबला के पास स्थित ईदगाह मे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और ईद का त्योहार मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि गर्मी के इस तेज धूप को ध्यान में रखते हुए ईद की नमाज का वक्त सुबह 8:30 बजे तय किया गया है और धूप से बचने के लिए ईदगाह में तमाम इंतजाम किये जा रहे हैं. ईदगाह में टेंट लगाया जा रहा है। वहीं नमाजियों के लिए पानी का भी इंतजाम किया जा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

