रायपुर में 05 मोबाईल के साथ एक मोबाईल चोर रेसुब/जीआरपी हत्थे चढ़ा
रायपुर (वायरलेस न्यूज)श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा श्री संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, आज दिनांक 21-04-23 को समय 11.15 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम के मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ.संदीप गिरी,आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्र.आ. दीपक मिश्रा,प्र.आ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ संयुक्त गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में पकडा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता-
ईश्वर नायक,पिता – स्व. बोलो नायक, उम्र-28 साल, निवासी- खालबाड़ा, मिराज पेट्रोल पंप के पास , थाना- गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 05 नग मोबाइल (आईफोन,रियल कंपनी,ओप्पो कपंनी एवं वीवों कपंनी) मिला। जिसकी कुल कीमत 83000/- आंका गया। जिसे रायपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर पकड़कर लाया गया जहां उसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 10/23 धारा 41(1$4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 21.04.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

