परशुराम जन्मोत्सव पर सभी विप्र हों शामिल – रामचन्द्र
परशुराम मंदिर से निकलेगी शोभा यात्रा
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज,) विप्र समाज के आराध्य देव एवं सर्व समाज के हितचिंतक भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की शोभायात्रा में विप्र समाज के सभी सदस्यों को शामिल होने की अपील विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने की है। बातचीत में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा रायगढ़ के हंडी चौक समीप स्थित परशुराम मंदिर से शनिवार 22 अप्रैल को शाम 5 बजे से आरंभ होगी। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसी संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज के सभी युवाओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों को सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रामचन्द्र शर्मा ने अपील की है साथ ही शोभायात्रा के पश्चात भंडारा का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सर्व समाज इस शोभायात्रा में सहयोग प्रदान करेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

