रायपुर (वायरलेस न्यूज) ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी द्वारा संयुक्त कारवाही में 01 शातिर चोर को 02 नग मोबाइल फोन (कीमती 27000/ . के साथ गिरफ्तार
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा जीआरपी से समन्वय कर लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, WRS और उरकुरा स्टेशन के मध्य मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 27-04-23 को समय 13.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे ,आ. संदीप गिरी, आ.व्ही.के.सिन्हा,आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि जी.एस. पैकरा , प्र.आ. पी. लटारे व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन उरकुरा के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता-
विरेंद्र साहू उर्फ गोलू,पिता – श्री हरि राम साहू उम्र-20 साल, निवासी- न्यू आनंद नगर भनपुरी , थाना- खमतराई, जिला- रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 02 नग मोबाइल मिला जिसे एक सप्ताह पूर्व WRS स्टेशन और उरकुरा स्टेशन के मध्य धीमी गति या सिग्नल पर रुकी हुई ट्रेनों पर चढ़कर यात्रियों का मोबाइल फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया उसके पास 02 नग मोबाइल (1) विवो कंपनी मॉडल Y 12 S आसमानी ब्लू कीमत 13000/ रुपया
(2) रीयलमी कंपनी मॉडल C 35 लाइट ग्रीन कीमत 14000/ रूपया का फोन मिला दोनों मोबाइल जप्त संपति की कुल कीमत 27,000/( सताइस हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर पकड़कर लाए जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 12/2023 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 27.04.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

