बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) नंदकुमार साय के कांग्रेस के साथ चले जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि पार्टी ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है पार्टी ने उन्हे बहुत बड़े पद एव दायित्व देने के बावजूद साय ने पार्टी को धोखा दिया है।
श्री कौशिक ने कहा कि पार्टी ने हमेशा साय को महत्व दिया है, विभिन्न उच्च पदों पर जिम्मेदारी दी है। जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी अध्यक्ष बनाया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रायगढ़ सरगुजा से लोकसभा सांसद बनाया। वहीं राज्यसभा में भी सांसद के रूप में उन्हें काम करने का मौका दिया हैं। इसके बाद भी साय ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
कौशिक ने कहा इससे पहले भी स्वर्गीय करुणा शुक्ला ने कांग्रेस में प्रवेश किया था। जहां उनकी घोर उपेक्षा की गई, यही हाल साय का भी कांग्रेस में होगा। फिर भी उन्हें पार्टी की ओर से शुभकामनाएं हैं, कौशिक ने कहा वे फिर भी भाजपा में आना चाहे तो उनका स्वागत है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.29वाणिज्य विभाग की की स्पेशल टीम की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद
Uncategorized2026.04.29सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत लस्सी,पनीर, दही और दूध विक्रेताओं की सघन जांच,स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश
Uncategorized2026.04.29कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की शिकायत पर जेडी को कलेक्टर से 3 दिन का अल्टीमेटम, स्मरण-पत्र जारी कर मांगी अंतिम जांच रिपोर्ट*
छत्तीसगढ़2026.04.28अचल संपत्ति की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर समाप्त – आम जनता को बड़ी राहत*


