मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
बिलासपुर :- (, वायरलेस न्यूज 12 मई 2023 )
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक मंडल सभाकक्ष में आज दिनांक 12 मई 2023 को प्रातः 11.30 बजे से मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विकास कुमार कश्यप एवं शाखाधिकारियों सहित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के कुल 17 सदस्यों में से श्री पुष्पराज सिंह उमरिया, श्रीमति रिया श्रीवास्तव खरसिया, श्री मनीष अग्रवाल मनेद्रगढ़, श्री कामता प्रसाद पटेल रायगढ़, श्री अजय शुक्ला चँदिया, श्री अमरेन्द्र राय ब्रजराजनगर, श्री गजेन्द्र सिंह अनूपपुर, श्री दिबेश सोलंकी रायगढ़, श्री संग्राम केशरी मोहंती राउरकेला, श्री अनिल कुमार दुआ बिलासपुर, श्री पंकज देवडा कोरबा, डॉ निर्मला शर्मा कोरबा सहित 12 सदस्य शामिल हुए।
स्वागत पश्चात् वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री विकास कुमार कश्यप द्वारा मंडल की उपलव्धियों एवं आगामी कार्य-योजनाओं के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों में कराए जाने वाली विकास कार्यों की जानकारी दी गई। परिचय पश्चात मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों द्रारा भेजे गये एजेंन्डा तथा सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में श्री अजय शुक्ला द्वारा चंदिया स्टेशन में कोरोना काल के पूर्व रुकने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव देने, चंदिया-चिरमिरी गाड़ी का परिचालन प्रारम्भ करने, चंदिया व नौरोजाबाद स्टेशनों में अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव देने तथा चंदिया स्टेशन में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने, श्री मनीष अग्रवाल चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में एसी कोच लगाए जाने तथा चिरमिरी-अनुपपुर गाड़ी को पूर्व की भांति चंदिया तक चलाये जाने, श्रीमती रिया श्रीवास्तव द्वारा शालीमार-पोरबंदर, आजाद हिन्द तथा पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव देने, खरसिया स्टेशन में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने तथा खरसिया आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने, श्री पुष्पराज सिंह ने पर्यटन को बढावा देने की दिशा में कार्य करते हुये उमरिया स्टेशन में सभी गाडियों का ठहराव देने, उमरिया स्टेशन में थ्रू फुट ओवरब्रिज, डोरमेट्री, एस्केलेटर का निर्माण करने तथा प्लेटफार्म शेल्टर की सुविधा का विस्तार करने का सुझाव दिया।
श्री अनिल कुमार दुआ द्वारा उसलापुर स्टेशन में प्लेटफार्म शेल्टर बढ़ाने के साथ ही यात्री सुविधा बढ़ाने की आवश्यकता तथा मीटिंग नियमित रूप से कराने की बात कही | श्री अमरेन्द्र राय द्वारा ब्रजराजनगर स्टेशन में प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज व लिफ्ट का निर्माण शीघ्र कराने, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का बेलपहाड़ तथा ब्रजराजनगर स्टेशन में ठहराव देने तथा बेलपहाड़ स्टेशन में विकास कार्य कराने, श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा अनूपपुर स्टेशन के फुट ओवरब्रिज को मरम्मत कराकर पुनः खोलने तथा रैम्प व लिफ्ट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने, श्री दिबेश सोलंकी द्वारा रायगढ़ स्टेशन में एस्केलेटर व दिव्यांग जनों हेतु प्लेटफार्म में बेहतर आवागमन की सुविधा का प्रावधान करने जैसे सुझाव दिये गये ।
श्री पंकज देवडा द्वारा यात्री हित में कोरबा से मुंबई व हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन चलाने, प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों का चांपा स्टेशन में ठहराव देने, पूर्व में गेवरा स्टेशन से चलने वाली सभी गाड़ियों का पुनः परिचालन प्रारम्भ करने, श्री संदीप सिंह सलूजा चांपा स्टेशन में यात्री सुविधा को अपग्रेड करने, जांजगीर फाटक के आरओबी का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा पार्किंग स्थल को अन्यत्र स्थांतरित कर यात्रियों की बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने, श्री संग्राम केशरी मोहंती द्वारा राऊरकेला-बिलासपुर के मध्य इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने जैसे अनेक सुझाव दिये गये ।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने सभी सदस्यों को उनकी सक्रियता पूर्वक की गई सकारात्मक पहल के लिए बधाई दी | उन्होने मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तीसरीलाइन, चौथीलाइन के कार्यों से अवगत कराया | अधोसंरचना विकसित होते ही हम यात्रियों के मांग के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी | उन्होने कहा कि आप रेलवे का पक्ष रखते हैं और हम आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं | आपके सभी संभावित मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा | यह बैठक खुशहाल एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

