*भाजपा के पूर्व मंत्री द्वय अमर अग्रवाल के भदौरा और बृजमोहन अग्रवाल के जलकी घोटालों पर विरोध करने वाली कांग्रेस क्यों है मौन ?- अमित*
*कांग्रेस और भाजपा का क्या कहलाता है यह रिश्ता ? जानना चाहती है छत्तीसगढ़ की जनता – अमित*
रायपुर, (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़, दिनांक 14 मई 2023। क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुखमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा के पूर्व मंत्री द्वय श्री अमर अग्रवाल और श्री बृजमोहन अग्रवाल को घोटालो पर बचाने का आरोप लगाते हुए कहा सत्ता में आसीन होने से पहले कांग्रेस ने भाजपा के मंत्री श्री अमर अग्रवाल के भदौरा और श्री बृजमोहन अग्रवाल के जलकी घोटालों का खूब विरोध किया किंतु पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन घोटालों की जाँच करना तो दूर इन पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने कहा आख़िर कांग्रेस-भाजपा का ये रिश्ता क्या कहलाता है? क्या यह “चोर-चोर मौसेरे भाई” को चरितार्थ नहीं करती है? छत्तीसगढ़ की जनता पिछले बीस सालों में जान चुकी है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस-भाजपा ने ठगा नहीं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

