🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे स्टेशन रायपुर से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले 1 शातिर चोर 2 नग मोबा. फोन 35,000 रू.के साथ गिरफ्तार

On: May 14, 2023 2:09 PM

*रेलवे स्टेशन रायपुर से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले 01 शातिर चोर 02 नग मोबाइल फोन (कीमती 35,000/ रूपया )के साथ गिरफ्तार

रायपुर (वायरलेस न्यूज)श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर एवम रेल पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा जीआरपी से समन्वय कर लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, यात्रियों का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज देखा गया, त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14-05-23 को समय 11.00 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्रआ. व्ही. सी.बंजारे ,आ. संदीप गिरी,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह , प्रआ. व्ही. के. टोप्पो व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र के पास घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता-
फिलमोन तिर्की,पिता – श्री प्रेमशाय तिर्की उम्र-22 साल, निवासी- ग्राम कर्राजोर , थाना- बागबहार, जिला- जशपुर (छ ग) का रहने वाला ,उसके पास 02 नग मोबाइल मिला, जिसे रायपुर रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर 1से दिनांक 13/5/23 को यात्रियों का चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन निकालकर चोरी करना स्वीकार किया उसके पास 02 नग मोबाइल (1) विवो कंपनी का मॉडल Y 100 5G, ब्लैक रंग, कीमती 25000/ रुपया,
(2) विवो कंपनी मॉडल Y 95 ब्लू रंग का कीमती 10,000/ रुपया का फोन मिला जप्त संपति दोनों मोबाइल की कुल कीमत 35,000/( पैतीस हजार रुपया ) आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया जीआरपी थाना रायपुर मे उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 14.05.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment