🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के पर भाजपा 30 मई से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी

On: May 16, 2023 12:24 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी देश भर में एक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए पार्टी प्रदेश विधानसभा के चुनावों की जमीनी तैयारियों में तेजी जाएगी। इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के नजरिए से बदलाव करने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी कार्यसमिति की बैठक ले रहे हैं।

पीएम करेंगे अभियान की शुरुआत

एक महीने तक चलने वाले इस मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को एक बड़ी रैली से करेंगे और यह अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा।

लोस की 400 सीटों पर फोकस

भाजपा हालांकि देश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में यह मेगा जनसंपर्क अभियान चलाएगी लेकिन इसमें से पार्टी लोक सभा की लगभग चार सौ सीटों पर विशेष फोकस रखने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना या मध्य प्रदेश में से किसी एक राज्य में 30 मई को बड़ी रैली कर इस मेगा जनसंपर्क अभियान और इसके तहत होने वाली रैलियों की शुरूआत करेंगे। हालांकि उनके कार्यक्रम पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

इसके अलावा महीने भर तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कई अन्य राज्यों में भी रैलियां कर सकते हैं। भाजपा की योजना देश के लगभग चार सौ लोक सभा क्षेत्रों को टारगेट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, पार्टी के दिग्गज नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ऐसी 51 बड़ी रैलियां आयोजित करने की है।

इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर कार्यकर्ताओं को सीधे संबोधित भी करेंगे।

इन परिवारों से किया जायेगा संपर्क

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा नेता देशभर में एक लाख विशिष्ट और प्रभावशाली परिवारों जिनमें प्रसिद्ध खिलाड़ी, उद्योगपति, कलाकार एवं देश सेवा के दौरान शहीद हुए लोगों के परिजनों जैसे परिवार होंगे से संपर्क साध कर बातचीत करेंगे।पार्टी की योजना हर लोक सभा क्षेत्र में कम से कम 250 ऐसे परिवारों से संपर्क साधने की है। इस मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरूआत से एक दिन पहले यानी 29 मई को मोदी सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं है, वहां नेता प्रतिपक्ष और अन्य दिग्गज नेता देशभर में एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से करेंगे संवाद

पार्टी नेता देशभर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी संवाद करेंगे। एक जून‌ से 22 के बीच भाजपा नेता देश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, संपर्क साधेंगे, क्षेत्र विशेष के प्रबुद्ध ,प्रभावशाली और इंफ्लुएंसर्स लोगों के साथ मुलाकात करेंगे, सभाएं और सम्मेलन करेंगे।इस दौरान भाजपा अपने सभी सातों मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन करेगी।लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए इससे जुड़े सम्मेलन भी किए जाएंगे।

अगले महीने घर-घर संपर्क अभियान

इसके साथ ही पार्टी 20 से 30 जून के दौरान घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगी।इस अभियान के दौरान पार्टी के तमाम नेता मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लोगों को बताने का काम करेंगे।मोदी सरकार की योजनाओं से लोगों को किस तरह का लाभ मिला है और किन लोगों को मिला है, यह भी बताया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment