एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन लाइफ कार्यक्रम का शुभारंभ

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में दिनांक 16-31 मई 2023 तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ दिनांक 16 मई 2023 को श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा ऊर्जा भवन में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया।
इसी प्रकार मिशन लाइफ कार्यक्रम का भी शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव एवं जन जागरूकता के लिए शपथ दिलाकर किया गया। मिशन लाइफ के अंतर्गत 05 जून 2023 तक पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं जैसे सेल्फी, नुक्कड़ नाटक, क्विज, वाद विवाद, निबंध, पोस्टर साइकल रैली, कपड़े की थैलियों का वितरण एवं प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन आदि का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह स्वच्छता पखवाड़े के दौरान साफ सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए सुझाव, पोस्टर, निबंध, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता एवं मिशन लाइफ की शपथ ली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

