हजारों के 23 टिकट के साथ एक युवक रेसुब दुर्ग के हत्थे चढ़ा।
दुर्ग । वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल दुर्ग की विशेष टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एक च्वाइस सेंटर में दबिश अवैध ई टिकट का कारोबार करते एक युवक को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि रेल के अवैध टिकट के कारोबार की मिल रही लगातार शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के दिशा निर्देशन एवं श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में रेलवे ई टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 22.05.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा रेल ई टिकटों का अवैध कारोबार किये जाने की सूचना पर ‘ नंदनी चॉइस सेंटर’ पोंड़ी स्थित दुकान को चेक किया गया जहा श्रवण कुमार हठीले, पिता- साधुराम हठीले,उम्र- 32वर्ष, साकिन- मकान नंबर 101 बघर्रा, थाना-बोडला, जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 02 नग पर्सनल यूजर आईडी से रेल आरक्षित ई 19 नग यात्रा किया हुआ पास्ट टिकट जिसकी कीमत- रु 36,530.05 एवं 04 नग आगे की यात्रा का टिकट (फ्यूचर-टिकट) जिसकी कीमत रु 5,383.95 इस प्रकार कुल 23 रेलवे ई टिकट जिसकी कुल कीमत रु 41,914.00 का अवैध व्यापार करना पाया गया। मौके पर जब्ती तथा दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 1223/23 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 22.05.2023 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

