*श्रीकांत सोमावार,जय प्रकाश पटेल,पवन शर्मा, सनत नायक,कन्हैया राठिया, गजेंद्र यादव रहे शामिल*
रायगढ़: (वायरलेस न्यूज)मात्र 4 वर्ष के शासन में कोयला घोटाला, चावंल घोटाला,शराब घोटाला,पी एस सी घोटाला के बाद अब भ्रष्टाचार में रिकार्ड बनाने जा रहे प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा संयुक्त बिहार के समय लालू यादव द्वारा किए गए चारे घोटाले से भी बड़ा घोटाला गौमाता के सरंक्षण के नाम से बनाए गए गौठानों के नाम से किए गए 1300 करोड़ के घोटाले की भारतीय जनता पार्टी ने एक अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत दिनांक 20 से 23 मई तक सभी मंडलों में 10 10 गौठानो में जाकर वहां ग्रामीणों के साथ मिलकर एक संयुक्त पंचनामा बनाकर भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का निर्णय लिया गया है इसी कार्यक्रम के तहत दिनांक 21 और 22 तारीख को खरसिया विधानसभा के जोबी मंडल के ग्राम जेबी,बर्रा, खम्हार, गौरपार,खडगाव, भालूनारा,पामगढ़ के गौठान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवम इस कार्यक्रम के जोबी मंडल के प्रभारी श्रीकांत सोमावार के नेतृत्व में जाकर भूपेश सरकार के इस गौठान योजना में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोले, जहां बर्रा गौठन में जंगल की जमीन पर 13 लाख खर्च करके गौठान बनाया गया है जबकि वास्तविकता में वहां जंगल की लकड़ी से छज्जा बनाकर एक अस्थाई गौठान बनाया गया जहां आज तक ना तो गाय रखी गई ना गोबर जबकि सरकारी रिकार्ड में वहां गोबर खरीदी दिखा रही है जबकि केवाली में तो गौठान बनाया नही गया और राशि आहरण कर ली गई और जबसे अधिक भ्रष्टाचार तो वहां गोबर खरीदी भी दिखा रहा कुल मिलकर इस मंडल के सभी गौठनो में भ्रष्टाचार चरमो पर है आज के इस पोल खोल कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल,जिला सह कोषाध्यक्ष पवन शर्मा,मंडल प्रभारी सनत नायक,मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया,महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, परखित डनसेना,संजय राठिया,गुहा डांस महंत, ओमप्रकाश डन सेना,विष्णु महराज,लव कुमार डन सेना,जयकिशन चौहान,विष्णु अगरिया,मोहन राठिया,बजरंग सिदार ,मनोज चौहान,अमर सिंह राठिया,साहिल राठिया,गजेंद्र डन सेना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीण मौजूद रहे !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

