*मुख्यमंत्री भूपेश ने दी प्रदेश में विकास को नई दिशा – गुलाब*
*विधायक कमरो ने किया बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का भूमि पूजन*
*मनेन्द्रगढ़ ( वायरलेस न्यूज) भाजपा के 15 साल के शासन में हमारा प्रदेश दिनों-दिन
विकास की दिशा में न केवल
भटका, बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी बहुत पीछे छूट गया था, लेकिन
प्रदेश के संवेदनशील
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को नई ऊंचाईयां देते
हुए नवा छत्तीसगढ़ का
सपना साकार किया है।
उक्त बातें सविप्रा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर-सोनहत
विधायक गुलाब कमरो ने शनिवार
को विधानसभा क्षेत्रांतर्गत 9 ग्राम पंचायतों में 51 लाख की लागत
बहुप्रतीक्षित सीसी सडक़,
देवगुड़ी और पुलिया निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान कही। विधायक
गुलाब कमरो ने ग्राम
पंचायत केराबहरा, कछौड़, रोझी एवं बुलाकीटोला में अलग-अलग 5 लाख 20 हजार की लागत
से सीसी सडक़, बडक़ाबहरा में 3 लाख की लागत से देवगड़ी निर्माण, ग्राम
पंचायत चरवाही के
लक्ष्मीपुर मार्ग में 5 लाख तथा बुलाकीटोला में लाल सिंह के घर के पास 7
लाख की लागत से
पुलिया निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत घाघरा में 2 लाख तथा तिलोखन में 5
लाख की लागत से
सीसी रोड निर्माण कार्य कुल 51 लाख की लागत से निर्माण कार्यों का विधिवत
भूमि पूजन किया।
विधायक कमरो ने गाँवों में जनसंपर्क कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
साथ ही ग्रामीणों एवं जनप्रतिनधियों के साथ बैठ कर क्षेत्र में अब तक हुए
बहुप्रतीक्षित विकास
कार्यों और उससे मिल रहे लाभ की विस्तार से जानकारी ली वहीं विधायक ने
विभिन्न ग्रामों में
जनचौपाल लगाकर ग्रामीण जनों की समस्याएं भी सुनीं और उनकी मांग पर कई
विकास कार्यों की
स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, जनपद
सदस्य अनीता सिंह,
रामलाल सिंह, लक्ष्मी बाई, मकसूद अलम, सरपंच रामबाई, गंभीर सिंह, रजमतिया अगरिया,
गोविंद सिंह, चंपाकली, अमर साय, चंद्रवती, पंचवती एवं कुंवर सिंह सहित
बड़ी संख्या में ग्रामीण
जन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

