रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 13.02.2021 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा *सड़क सुरक्षा माह 2021* अन्तर्गत वाहन चालकों के लिये नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जिंदल ट्रामा सेंटर में किया गया था । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह एवं स्टाफ शिविर में व्यवस्था बनाने में लगे थे । इसी दरमियान पूंजीपथरा टी.आई. कृष्णकांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की घरघोड़ा से पूंजीपथरा की ओर *ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम.ई.- 9603* में चोरी की हुई मशीनरी पार्ट्स के टुकड़े, ऐंगट, पाईप, चद्दर, टीना आदि कबाड़ समान अवैध रूप से बिक्री हेतु लाया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा कार्यवाही सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र ठाकुर, विद्याधर सिदार को कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । स्टाफ द्वारा गवाहों के साथ पूंजीपथरा चौक के पास नाकेबंदी कर घरघोड़ा से आ रही वाहनों पर ताक लगाए हुये थे , तभी मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रक *ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम.ई. – 9603* को रोका गया ट्रक के चालक *प्रवीण कुमार पिता जय मसीह उम्र 26 साल का गरबुडाढ़ थाना कुरडेग जिला सिमडेगा (झारखंड़)* से ट्रक में लोड कबाड़ के संबंध में कागजात की मांग की गई, वाहन का चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ट्रक में लोड स्क्रैप चोरी का होने के संदेह पर कांटाघर ले जाकर वजन कराया गया ट्रक में लोड कबाड़ का *वजन 17.0410 कीमती ₹5,64,955* को धारा 41(1+4) सीआरपीसी/379 आईपीसी के तहत जप्त कर आरोपी प्रवीण कुमार के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 04/2021 धारा 41(1+4) सीआरपीसी/379 आईपीसी की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

