● *दोनों युवक पंचधारी डेम नहाने जाने वालों के चुराया करते थे मोबाइल, आरोपियों से करीब ₹50,000 के मोबाइल जप्त*……
*रायगढ़* । कल दिनांक 28/05/2023 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के बड़े रामपुर शराब भट्टी के पास ओप्पो, विवो कंपनी की मोबाइलों को सेकंड हैंड मोबाइल बताकर काफी सस्ते दाम में बेचने का सौदा कर रहे हैं, मुखबिर ने बताया कि दोनों लड़के संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, उनके पास रखी हुई मोबाइल चोरी की हो सकती है । थाना प्रभारी द्वारा केवडाबाड़ी बस स्टैंड की ओर पेट्रोलिंग कर रहे थाने की पेट्रोलिंग को जाकर तस्दीक करने का निर्देश दिया गया । कोतवाली पुलिस की टीम बड़े रामपुर मेन रोड पर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार दोनों संदिग्ध लड़कों को घूमते हुये हिरासत में ली, जिनके पास पांच मोबाइल रखें मिले । संदेहियों से पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश चौहान और सूरज लहरे बताये जिनसे मोबाइलों के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर वे दोनों बताये कि पिछले चार-पांच दिनों से वे पंचधारी डैम नहाने जाने वालों पर निगाह रखते हैं और मौका देखकर दोनों मिलकर मोबाइल चोरी किये हैं । आरोपी आकाश चौहान से 01 ओप्पो, 01 विवो और 01 रियल मी कंपनी की मोबाइल तथा आरोपी सूरज लहरे के पास से ओप्पो कंपनी की 02 मोबाइल *कुल 5 नग मोबाइल कीमत करीब ₹50,000 का जप्त* किया गया है । थाना कोतवाली में *आरोपी (1) आकाश चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 22 साल निवासी हीरापुर एकता नगर सीएसईबी कॉलोनी थाना कोतवाली रायगढ़ (2) सुरेश लहरे पिता पुनीलाल लहरे उम्र 24 साल निवासी अशोक विहार कॉलोनी थाना कोतवाली जिला रायगढ़* के पास चोरी की संपत्ति होने के पूर्ण संदेह पर आरोपियों के विरुद्ध *धारा 41(1+4) सीआरपीसी/379, 34 आईपीसी* के तहत इस्तगासा की कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में प्रधान आरक्षक श्री राम साहू, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, मनोज पटनायक और नारायण सिंह राठिया की प्रमुख भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

