*अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का एकदिवसीय रायगढ़ प्रवास*
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 30 मई 2023 को सुबह 10:00 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 10:15 पर नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सिंघुल पहुंचेंगे वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वे यहां से रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे, दोपहर 1:00 बजे रायगढ़ पहुंचकर राष्ट्रीय रामायण मेला की तैयारी का अवलोकन एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे, शाम 5:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि 8:00 बजे खंडेलिया भवन अकलतरा पहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।उनका आगमन रात्रि 10:30 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

