● *ग्राहकों के लोन रकम जमा न कर हुआ था फरार, चौकी खरसिया में था अपराध दर्ज*……
*रायगढ़*(वायरलेस न्यूज) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी लंबित गंभीर प्रकरण जिनमें गिरफ्तारियां नहीं हुई है उनकी समीक्षा कर लगातार आरोपियों की पतासाजी हेतु अभियान जारी है । इसी क्रम में पुलिस चौकी खरसिया के 6 माह पुराने अमानत में खयानत मामले के फरार आरोपी अनेश कुमार खांडे को चौकी खरसिया की पुलिस ने बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी अनेश कुमार खांडे SV क्रेडिट लाईन लिमिटेड माईकोफाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर था और अपने 2 साल के कार्यकाल में ग्राहकों से लोन का करीब ₹1,06,046 को गबन कर फरार हो गया था ।
पुलिस चौकी खरसिया में 10 नवंबर को कंपनी के ब्रांच मैनेजर संजय राठौर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनेश कुमार कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर करीब 2 साल से कार्यरत था । कार्य के दौरान मार्च 2022 में तथा उसके कुछ महीने पहले ग्राहकों द्वारा लोन की रकम ₹1,06,046 को कंपनी में जमा नहीं किया था । कंपनी द्वारा उक्त रकम को जमा करने कहने पर अनेश ने कुछ मोहलत मांगा और मोहलत समाप्त होने के बाद भी रकम जमा नहीं कर फरार हो गया, ब्रांच मैनेजर के आवेदन पर आरोपी अनेश कुमार खांडे पर *धारा 408 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के निर्देशन पर अपराध के इन्वेस्टिगेशन दौरान पूर्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर बिलासपुर के कोटा में दबिश दिया गया था, इस दौरान आरोपी फरार मिला । चौकी प्रभारी द्वारा इलाके में मुखबीर तैनात कर रखा गया था जिनसे मिली सूचना पर आरोपी को बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । *आरोपी अनेश कुमार खांडे पिता दिनेश खांडे उम्र 24 साल निवासी घोंघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)* को आज गबन के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी खरसिया के न्यायालय पेश किया गया, जहां से प्राप्त जेल वारंट पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, मनोज मरावी, आरक्षक मुकेश यादव की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू

