🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे सुरक्षा बल, द.पू.म.रे, बिलासपुर के द्वारा अनाधिकृत रूप से ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोच में यात्रा करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया*

On: June 1, 2023 1:21 PM

*रेलवे सुरक्षा बल, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के द्वारा अनाधिकृत रूप से ट्रेनों के महिला एवं दिव्यांग कोच में यात्रा करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया*।

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 01 जून’ 2023)

महिला एवं दिव्यांगों यात्रियों के लिए आरक्षित कोचो में अनधिकृत रूप से अन्य यात्रियों द्वारा सफर करने से महिला एवं दिव्यांग रेल यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी होती है । इस तरह की शिकायते भी लगातार प्राप्त हो रही है । यात्रियों को उनकी यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, खासकर महिलाओ एवं दिव्यांगों यात्री के लिए द.पू.म.रेलवे सवेदनशील है ।
जिसके मद्देनजर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के दिशा-निर्देशन में दिनांक 25 मई, 2023 से 31मई, 2023 तक बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मण्डलों में स्पेशल ड्राईव चलाई गया है । जिसमें दिव्यांग कोच में अनाधिकुत रूप से यात्रा करने वाले 217 लोगों (बिलासपुर-75, रायपुर-86 एवं नागपुर-56) एवं महिला कोच में अनाधिकृत यात्रा करने वाले 213 (बिलासपुर-81, रायपुर-79 एवं नागपुर-53) लोगों पर रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । साथ ही साथ रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है ।
********

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment