🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर, नशे के विरुद्ध साईकिल जागरूकता रैली निकाल कर किया गया विश्व साईकिल दिवस का आयोजन*

On: June 3, 2023 7:53 PM

*भारत की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है, जो चिंतनीय है– प्रोफेसर एडीएन बाजपेयी*
*आज जो फिट है, वही हिट है – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह*

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। विश्व साइकल दिवस के अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन समिति एवं बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान के तत्वाधान में जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नशे के खिलाफ जंग निजात अभियान (नशीले पदार्थो को ना जिंदगी को हां) के थीम पर इस वर्ष का विश्व साइकिल दिवस रैली का भव्य आयोजन का शुभारंभ 36 मॉल के सामने से किया गया।

मुख्य अतिथि अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेई ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि देश में युवा नशे की गिरफ्त में बढ़ता जा रहा है यहां साजिश के तहत हमारे देश की युवाओं को गुमराह करने नशे की चीजों नशीले पदार्थों की लत लगाया जा रहा है। जो बेहद चिंतनीय विषय है निजात जागरूकता अभियान इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो और युवाओं को इस दिशा में भटकने न दें। आइए हम संकल्प ले हम शांत सरल छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ कभी नहीं बनने देंगे।

विशिष्ट अतिथि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे बेहद है कि आज हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान के साथ निजात के जन जागरूकता रैली में का आयोजन हो रहा है। साइकल समाज कि सभी वर्गों के लिए आसान और सस्ता साधन है। वहीं स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से साइकिल चलाना बेहद फायदेमंद है। मेरा मानना है साइकिल चलाना मानसिक तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर कारगर माध्यम है। कोरोना काल के बाद से हमने देखा है बेहतर स्वास्थ्य ही सब कुछ है। जो फिट है, वही हिट है।

अपने उद्बोधन में राहुल शर्मा एडिशनल एसपी ने कहा कि जागरूक एवम होशियार नागरिक बने तो अपने नजदीकी थाने में तत्काल इसकी सूचना देवे। भुवन वर्मा संयोजक हरिहर ऑक्सीजोन ने बताया कि विगत 4 वर्ष से लगभग हजार पौधों का उद्यान बनाकर नियमित सेवा जतन कर पर्यावरण क्षेत्र वाह ग्लोबल वार्मिंग से बचाने में सराहनीय अनुकरणीय कार्य कर रही है। डॉक्टर शंकर यादव सह संयोजक ने कहा कि निजात नशे के खिलाफ इस अभियान को हम सब को जन-जन तक पहुंचाना है।

वही अतिथिगणों में एडीएन बाजपेई कुलपति अटल विश्वविद्यालय, संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , गौरव शुक्ला रजिस्टार सीवी रमन, डॉ एल सी मड़रिया, डॉ के के साव, डॉ संजना तिवारी, प्रवीण झा, डॉ शशिकांत साहू एवं राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशांत राय, सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल ,सीएसपी पूजा कुमार, अमन झा प्रशिक्षु आईपीएस, गौरव सिंह डीएसपी प्रशिक्षु, राजेंद्र अग्रवाल सहित पर्यावरण प्रेमी, विभिन्न सामाजिक संगठन, खेल संघ के सदस्य साइकिल राइडर युवा एवं युवती व सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित थे।

जन जागरूकता अभियान साइकिल रैली का रिवर व्यू चौपाटी सिम्स के पीछे में समापन सभा एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। जहाँ समापन अवसर पर खेल जगत से जुड़े हुए, प्रतिभावान खेल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। विदित हो कि हरिहर ऑक्सीजोन विगत 5 वर्ष से विश्व साइकिल दिवस पर अलग-अलग थीम पर जन जागरूकता रैली का आयोजन करती आ रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment