ब्रेकिंग:मोहला-मानपुर-चौकी में दुर्गा प्रतिमा को लगाई आग: मौके पर फोर्स तैनात मामला दर्ज

राजनंदगांव (वायरलेस न्यूज)।छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ (MMA) जिले में शनिवार रात असमाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा में आग लगा दी। बदमाश मंदिर में स्थापित प्रतिमा को उखाड़कर ले गए और फिर जला दिया। इसकी जानकारी लोगों को मिली तो हंगामा हो गया। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए वहां फोर्स तैनात की गई है। मामला औंधी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, थाने से करीब दो किमी दूर सरखेड़ा गांव में वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों ने एक मंदिर से मूर्ति को निकाल लिया और पास की एक नदी के तट पर ले जाकर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने जली हुई मूर्ति बरामद कर ली है। देर रात लोगों की इसकी जानकारी मिलने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
बिलासपुर2026.04.27सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य ठेलों की सघन जांच, विक्रेताओं को दिए गए सुरक्षा निर्देश
Uncategorized2026.04.27कटघोरा एवं पाली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध बिजली की आपूर्ति ,132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
Uncategorized2026.04.27छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण* *स्थानीय विलुप्ति से लेकर लगभग 200 की संख्या तक पहुँचे काले हिरण : ‘मन की बात’ में मिली राष्ट्रीय पहचान*


