🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब रायपुर ने संयुक्त कार्यवाही में 3.64 लाख रु .मूल्य का एक अंतर्राज्यीय तस्कर से गांजा जब्त किया

On: June 11, 2023 2:33 PM

रायपुर(वायरलेस न्यूज)”ऑपरेशन नारकोस” के तहत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर की सयुंक्त कार्यवाही में 01 अतंर्राज्यीकय गांजा तस्कर को कीमती Rs.3,64000/-(तीन लाख चौसठ हज़ार रुपए )का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर जीआरपी रायपुर को सुपुर्द करने के संबध में।*
श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर महोदय, तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालन में रेसुब मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, सउपनि.एस. एस. यादव , प्र.आ. व्ही सी बंजारे , प्र आ.अभिषेक सिंह,और आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम दिनाँक 10/6/23 को समय 20.40 बजे मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन रायपुर के मेन गेट इंक्वायरी ऑफिस के सामने चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर एक व्यक्ति को अपने साथ रखे 02 पिठ्ठू बैग, मेहरून एवम ग्रे रंग का और 02 ट्रॉली बैग बैगनी एवम लाल रंग का बैगो के साथ बैठा हुआ मिला पुछने पर अपना नाम पता- अपचारी बालक यशवर्धन चौहान , पिता स्व.- सोना राम चौहान उम्र -16 साल, निवासी- ग्राम नांदडा कल्ला,थाना- बनाढ़, जिला- जोधपुर (राजस्थान) बताया उक्त अपचारी बालक के पास रखें 02 पिठ्ठू बैग मेहरून एवम ग्रे रंग और 02 ट्रॉली बैग बैगनी एवम लाल रंग के बैगो में पॉलिथीन में भरे हुए भुरे रंग के सेलो टेप में लपेटकर 07 पैकेट गांजा चारों बैग में मिला जिसका कुल वजन-36 किलो, 440 ग्राम । अनुमानित कीमत 364000/- (तीन लाख चौसठ हज़ार रुपया) । उक्त अपचारी बालक को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
*पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा से खरीद कर सड़क मार्ग से जगदलपुर के रास्ते रायपुर आना और रेल मार्ग से राजस्थान बेचने के लिये जाने वाला था और पकडा गया।*
कार्यवाही में पकड़े गये एक अपचारी बालक व जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक में क: 117/2023 दिनांक 11.06.2023 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर उक्त अपचारी बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड कैम्प रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment