नई दिल्ली। ( वायरलेस न्यूज)नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार नीट में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा

वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों के 99.999901 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं। नीट में इस वर्ष 56.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट कट-ऑफ 2023 से ऊपर गई है। नीट यूजी की कटऑफ इस बार 720-137 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह 715-117 थी।

अब नीट का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। काउंसलिंग से पहले एमबीबीएस की सीटें घटने का भी डर है। एनएमसी ने अपनी जांच में कुल 40 मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में खामियां पाई हैं। इनमें कॉलेजों की अपील के बाद तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 20 की मान्यता जारी रखने का फैसला किया है। जबकि शेष 20 कॉलेजों के मामले लंबित हैं। इनमें से नौ की सीटों में कटौती करने का फैसला किया गया है। शेष के मामले में अभी प्रक्रिया चल रही है। एनएमसी ने कुछ दिनों पहले नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी। इन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे, आधार बेस्ड अटेंडेंस बायोमेट्रिक सिस्टम जैसी कुछ जरूरी सुविधाओं का अभाव पाया गया था। फैकल्टी के नजरिए से भी कमियां नजर आईं।
NEET 2023 Toppers List: यहां देखें नीट टॉपरों की लिस्ट प्रबंजन जे – रैंक -1 , तमिलनाडु बोरा वरुण चक्रवर्ती- रैंक-1, आंध्र प्रदेश कौस्तव बौरी – रैंक 3, तमिलनाडु प्रांजल अग्रवाल, रैंक-4, पंजाब ध्रुव आडवानी, रैंक 5, कर्नाटक सूर्य सिद्धार्थ, रैंक 6, तमिलनाडु श्रीनिकेत रवि, रैंक 7, महाराष्ट्र स्वयं शक्ति त्रिपाठी, रैंक 8, ओडिशा वरुण एस, रैंक 9, तमिलनाडु पार्थ खंडेलवाल, रैंक 10, राजस्थान NEET UG 2023 Cut-off : जानें क्या रही नीट की कटऑफ
NEET Result 2023: नीट रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट व कटऑफ नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। प्रबंजन जे और बोरा वरुण ने टॉप किया है। NEET Result: नीट परीक्षा की मार्किंग स्कीम नीट परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए 4 विकल्पों में सही विकल्प चुनने के लिए 4 अंक और गलत विकल्प के लिए (-1) एक ऋणात्मक अंक दिया जाना निर्धारित था। वहीं कोई भी विकल्प न चुनने के लिए न 0 अंक यानी ऋणात्मक या धनात्मक कोई अंक नहीं दिया जाएगा।NEET Result 2023 Live: देश के बेस्ट मेडिकल कॉलेज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – दिल्ली पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – चंडीगढ़ क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज – तमिलनाडु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज – बैंगलोर, कर्नाटक जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च – पांडिचेरी अमृता विश्व विद्यापीठम संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

