अब उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जोन के की कमान संभालेंगे

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) बिलासपुर जोनल मुख्यालय के रेल सुरक्षा बल आई जी ए एन सिन्हा को विदाई समारोह में अधिकारियों कर्मचारियों ने दिल से फूल मालाओं से लाद कर आत्मीय अभिनंदन किया । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दिनांक 19.06.2023 को श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब./दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर का उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जोन मे स्थानांतरण आदेश हो जाने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में रेलवे सुरक्षा बल परिवार के तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें श्री भवानी शंकर नाथ, उपमहानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त के साथ ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर बिलासपुर,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुग नागपुर, एच एन टोप्पो सहायक सुरक्षा आयुक्त रायपुर,रवि रोनेल्ड जेम्स,सहायक सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर,विवेक शर्मा सहायक सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर, जोनल मुख्यालय बिलासपुर सहायक सुरक्षा आयुक्त शेख करीमउल्ला,जेम्स टोप्पो, निरीक्षक भास्कर सोनी, स्वप्न रेखा, आलोक चंद्रवंशी,कर्मपाल सिंह गुर्जर, कुलदीप कुमार ,राजेश वर्मा,

सुशील पांडेय, दिवाकर मिश्रा,आरके सिंह,चानू एलिजाबेथ, सहित बड़ी संख्या में बल सदस्य समारोह में उपस्थित थें। मंच का सफल संचालन निरीक्षक चानू एलिजाबेथ ने किया। श्री सिन्हा का बिलासपुर जोन में वर्ष 2020 में आगमन हुआ था और करीबन तीन वर्ष का सफलता पूर्वक अपना कार्यकाल पूरा कर उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में स्थानांतरण पर जा रहे है। इनके कार्यकाल में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अनेको अच्छा कार्य किया गया है खासकर ऑपरेशन नारकोस,ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते,ऑपरेशन जीवन रक्षा,ऑपरेशन मातृ सुरक्षा कार्य किए गए।जिसमें रेल सम्पति की चोरी, यात्री सम्पति की चोरी एवं अवैध टिकट दलालों पर अंकुश लगाने का कार्य शामिल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

