नागभीड़ (वायरलेस न्यूज)आज दिनाँक 21.06.2023 को रेसुब पोस्ट नागभीड़ प्रांगण में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, नागपुर के मार्ग दर्शन में समय 07.00 बजे से 07.30 बजे तक नागभीड़ पोस्ट और आउट पोस्ट वडसा के बल सदस्यों द्वारा जीआरपी नागभीड़ के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षक पीसी शर्मा के उपस्थिति में योग अभ्यास किया गया । पश्चात सहायक मंडल अभियंता नागभीड़ श्री जी एन खान के नेतृत्व में कल्याण प्रतिष्ठान नागभीड़ प्रांगण में अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ समय 08.00 बजे से 09.00 बजे संयुक्त रूप से योगगुरु आर.पी. सामर्थ द्वारा योगाभ्यास कराया गया जिसमें लगभग 100 की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। पश्चात रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 50 नग लीफलेट्स आने जाने वाले गाड़ियों में यात्रियों को योग दिवस के उपलक्ष्य में बांटा गया और 15 नग पोस्टर भी चस्पा किया गया। *सब रोगों का एक ही समाधान- योग करो सुबह शाम।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

