रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) पीएससी में हुए बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार को लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की मोजुदगी में राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन से बौखलाई कांग्रेस द्वारा स्तरहीन बयान बाजी का करारा जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के दौरान कांग्रेस सारी मर्यादाये भूल गई । भाजपा नेता ओपी ने कहा सूबे के मुखिया ने यदि मां का दूध पिया है तो वे मामले की सीबीआई जांच या हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक कमेटी गठित करने की सार्वजनिक घोषणा। छत्तीसगढ़ी युवा भाई बहनों के हक की लड़ाई के लिए
भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा ने विपक्ष धर्म निभाते हुए राजधानी में सड़क की लड़ाई लड़ी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस सड़क की लड़ाई के दौरान गिरफ्तार हुए ।
भाजपा के विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस बौखला गई है । छत्तीसगढ़ी युवा भाई बहनों को दबाने थाने में बैठा कर धमकाया गया। उन पर एफआईआर दर्ज की गई। कई लोगों को जीएसटी की नोटिस दी गई उसके बावजूद विरोध की आवाज नही दबी ।
भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा जब यूवाओ की आवाज बनकर सड़क की लड़ाई के लिए उतरा तब भाषाओं की सारी मर्यादाये भूलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के लिए स्तर हीन भाषा का उपयोग करते हुए मां का दूध पिया है जैसे अपशब्दों का उपयोग किया । इस बयान की निंदा करते हुए ओपी चौधरी ने कांग्रेस के बयान को कायरना एवम बचकाना बताया। छत्तीसगढ़ पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के प्रमाणिक तथ्य देते हुए ओपी ने कहा पीएससी से संबंधित कैंडिडेट के दस्तावेजों को नष्ट करने का टेंडर जारी क्यों किया गया। पीएससी के चेयरमेन के रिश्तेदार परिक्षा में शामिल हुए उसके बाद चेयर मेन ने स्वय को परीक्षा से पृथक करने की सार्वजनिक घोषणा क्यों नही की जबकि यह प्राकृतिक सिद्धांत है कि यदि कोई रिश्तेदार शामिल होता है तो स्वय को परीक्षा की प्रक्रिया से अलग खना चाहिए भाजपा की सत्ता के दौरान न पीएसी के लिए ऐसे नियम बनाए गए जिसकी पूरे चर्चा देश में हुई ।मां का दूध पीने जैसे अमर्यादित बयान देने वाली कांग्रेस के बयान पर आपत्ति जताते हुए ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ के युवा भाई बहनों के साथ हुए अन्याय की लड़ाई भाजपा समर्पित होकर लड़ रही है। छत्तीसगढ़ युवा भाई बहनों के साथ हो रहे अन्याय को भाजपा स्वीकार नही करेगी। भाजपा की सरकार बनते ही तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने का वादा करते हुए ओपी ने कहा इस जांच से दूध का दूध पानी का पानी स्पष्ट हो जाएगा। कांग्रेसियों के मां के दूध ने प्रदेश में केवल माफिया राज स्थापित करने वाले एवम भ्रष्टाचार करने वालो को पोषित किया है। सत्ता मे बैठे लोगों स्वार्थ में इस कदर अंधे हो चुके है कि उन्हें जमीनी आक्रोश नजर नही आ रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

