🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पहली बारिश में खुली जलसंसाधन विभाग की पोल, ईब नहर क्षतिग्रस्त , विधायक यू. डी. मिंज ने कहा विभागीय अधिकारी हैं बेहद लापरवाह और कामचोर

On: June 29, 2023 11:50 AM

पहली बारिश में खुली जलसंसाधन विभाग की पोल, ईब नहर क्षतिग्रस्त , विधायक यू. डी. मिंज ने कहा विभागीय अधिकारी हैं बेहद लापरवाह और कामचोर

जशपुर – (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज)

मानसून की पहली बारिश में कुनकुरी ब्लॉक के बासनतला के पास ईब नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो गया , जिसके कारण समस्या उतपन्न हो गईं, किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं है इसमें जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली की समय रहते उनके द्वारा निरिक्षण नहीँ किया जिसके कारण यह नहर क्षतिग्रस्त हो गया. विधायक यू. डी. मिंज ने इसे एरीगेसन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताया कहा विभागीय अधिकारियों के अनदेखी के कारण
नहर पुल क्षतिग्रस्त हुआ है.

ज्ञात हो कि कुनकुरी ब्लॉक के बासनतला के सुखबासुपारा में ईब नदी पर बना नहर पुल पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल का लिंक टूटने से सैंकड़ो किसानों के खेत में पानी नहीं जा रहा है। घटना बीती रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
इस नहर पुल के टूटने से चटकपुर, बासन्ताला,रेंगारघाट,जोरतराई, केराडीह पँचायत के किसान प्रभावित होंगे।देखने से पता चलता है नहर की मरम्मत करने में भ्रष्टाचार या फिर अनदेखी की गई है।पुल से पहले बण्ड में दरार आई होगी और पानी अंदर घुसकर स्ट्रक्चर को बुरी तरह डैमेज कर दिया है।

क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी अपने कामों के प्रति बहुत ही लापरवाह है उनकी लापरवाही का खामियाजा किसानों और ग्रामीणों को भुगतान करना पड़ता है. ईब व्यापवर्तन सबसे पुरानी योजना है, इसके देख़ रेख सुधार विभाग की जिम्मेदारी है लेकिन समय रहते इनके द्वारा इसे देखा नहीँ जाता है जिसका परिणाम किसानों को भुगतना पड़ता है हमेशा विभागीय अधिकारीयों की लापरवाही देखने को मिलती है
उन्होंने बताया कि अभी ब्लॉक स्तरीय बैठक में उपस्थित एरिगेशन विभाग के एसडीओ को अपने विभाग का जानकारी ही नहीँ कि डायवर्सन एवं नहरों की स्तिथि क्या है अधिकारी मूल काम किसानों के हित में होने वाले काम को छोड़कर दूसरे कामों में व्यस्त है जिसके कारण सिस्टम फेल हो रहा है ऐसे अधिकारियों पर कारवाई की जानी चाहिए

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment