*टीआई शनिप रात्रे की सक्रियता से धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया का प्रबन्धक ओमप्रकाश शर्मा आरोपी गिरफ्तार पॉलिसी बॉड पेपर में कांट-छांट कर आरोपी किया था 35 लाख की धोखाधड़ी*
*रायगढ़* । कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 28.06.2023 को धोखाधड़ी में जेल में निरूद्ध आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता स्वर्गीय राम प्रवेश शर्मा 38 साल निवासी केलो विहार कॉलोनी थाना चक्रधरनगर का माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर पुलिस रिमांड लिया गया है ।
आरोपी ओम प्रकाश शर्मा को कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में शिकायतकर्ता विकास निगानिया की शिकायत पर कार्यवाही किया गया था । विकास निगानिया द्वारा सहारा इंडिया के शाखा कबीर चौंक के प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सहारा इंडिया की विश्वसनीयता एवं निवेश प्रोग्राम के संबंध में विज्ञापन दिखाकर 40 लाख रुपए निवेश कराकर धोखाधड़ी के अपराध में 16 जनवरी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था, आरोपी जेल में निरूद्ध था । इसी बीच 19 जनवरी को आरोपी ओम प्रकाश शर्मा के विरूद्ध रायगढ़ निवासी धरनीधर बाजपेई को सहारा इंण्डिया कम्पनी में रकम निवेश करने पर उच्च दर ब्याज मिलने का प्रलोभन देकर 35,000,00/- रूपये निवेश कराकर अगस्त 2018 में पालिसी बांड में कांट-छांट कर सहारा इंडिया के स्थान पर सहारा को-आपरेटिव सोसायटी का पालिसी बांड देकर धोखाधड़ी संबंधी थाना कोतवाली में दिये गये आवेदन पत्र पर ओम प्रकाश शर्मा के विरूद्ध एक और धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमें आरोपी से महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती एवं गिरफ्तारी की आवश्यकता थी जिस पर 28 जून को कोतवाली पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर पुलिस रिमांड लिया गया । आरोपी ने पूछताछ में बांड पेपर में कांट-छांट करना स्वीकार किया है । पुलिस रिमांड अवधि समाप्ति उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिवस ज्युडिसियल रिमांड लिया गया है । धोखाधड़ी के इस चर्चित मामलों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ विवेचना कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा शामिल है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

