● *आरोपी से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*….
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने मुखबिर लगाकर संदिग्धों एवं चोरी संबंधी अपराधों में चालान हुये बदमाशों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में कल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को उनके सक्रिय किये गये मुखबीर ने सूचना दिया कि बड़े रामपुर फव्वारा चौक के पास एक युवक को पुराना बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में देखा गया है जिसके पास रखी हुई मोटरसाइकिल को बेचने युवक लोगों से सौदा कर रहा था । कोतवाली पुलिस स्टॉफ मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक के पास रखे बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल सीजी 13 यूएच 6322 के संबंध में पूछताछ करने पर युवक कुछ ना बता कर वहां से भागने का प्रयास किया जिसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर युवक अपना नाम अविनाश उर्फ मिथुन चौहान निवासी इंदिरा नगर गंगाराम तालाब के पास का रहने वाला बताते हुये संदेही युवक ने अपने पास रखी मोटरसाइकिल को चोरी का होना बताया तथा पूर्व में तीन और मोटरसाइकिल शहर के अलग-अलग स्थानों से चोरी कर बेचने के लिए रामपुर पहाड़ी के पीछे छिपा कर रखना बताया जिसे आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी से जब्त चार मोटरसाइकिल चोरी की होने के संपत्ति के युक्तियुक्त संदेह पर थाना कोतवाली में आरोपी पर अविनाश उर्फ मिथुन चौहान धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी और संदीप मिश्रा की माल मुलजिम पतासाजी में अहम भूमिका रही है ।
*गिरफ्तार आरोपी*-
अविनाश उर्फ मिथुन चौहान पिता टार्जन चौहान उम्र 25 साल निवासी इंदिरा नगर गंगाराम तालाब के पास थाना कोतवाली
*आरोपी से जप्त मोटर सायकल*-
(1) बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल सीजी 13 यूएच 6322
(2) मोटरसाइकिल सुजुकी हयाते सीजी 13 X 3782
(3) हीरो हौंडा बिना नंबर चेचिस नंबर MBLHA10ABB9707044 इंजन नंबर HA10EGB9J08338 सामने नंबर प्लेट पर के K लिखा हुआ
(4) हीरो एचएफ डीलक्स बिना नंबर काला रंग चेचिस नंबर MBLHAR053H91175 इंजन नंबर रगडकर मिटा दिया गया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

