🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में 5 एवं 6 जुलाई को

On: July 3, 2023 3:01 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत वर्ष में सबसे बड़ा संगठन होने के साथ पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ लड़ता रहा है संगठन की एक महत्त्वपूर्ण मांग हमेशा से रही है की पूरे भारत वर्ष में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो जिससे पत्रकार फ्री होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। भारत वर्ष में ऐसा कोई भी राज्य नही है जहा पत्रकारों पर हमला,हत्या उनके कार्यों में बाधा डालने का कार्य न किया गया हो देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए पत्रकार ही जो निस्वार्थ होकर अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचता रहा है आगे भी ये कार्य जारी है लेकिन उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी भी राज्य की सरकारें नहीं करती हैं और न ही देश की सरकार, हमेशा पत्रकारों को अपनी ही सुरक्षा का जोखिम उठाते हुए लोकतंत्र के साथ समाज को बचाने का काम करते रहना पड़ रहा है। लेकिन अब वक्त आ गया है की पत्रकारों को एक मंच में आ कर पूरे देश में पत्रकार हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने का और देश में बैठी राज्यों की सरकारों और देश की राजधानी में बैठी सरकार को कहे की पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो जिससे पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी डर भय के कर सके। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में 5 एवं 6जुलाई को रखी गई है जिसमे देश के अनेक राज्यों के पत्रकार इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के अलावा अन्य मुद्दो में चर्चा भी होनी जो पत्रकार हित के हैं इसके अलावा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment