पर्यावरण रथ को दिखाई गई हरी झंडी
रायगढ़ (वायरलेसन्यूज)- रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर के ऑडिटोरियम में वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी और भाजपा नेता व फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने वृक्षारोपण के उपरान्त पर्यावरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुकेश जैन, ज्ञानु गौतम, आशीष ताम्रकार, आकाश शर्मा, मनीष गांधी एवं लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन से अध्यक्ष आनंद बेरीवाल, विनोद अजनंता, सुभाष अग्रवाल (चिराग), ऋषि वर्मा, अनुराग मित्तल, विजय हरि अग्रवाल, दयानंद अवस्थी, पुरंजन पटेल तथा नगर के गणमान्य जन द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर सहित अंचल के दूरस्थ स्थानों तक पौधा पहुंचाने के लिए पर्यावरण रथ का संचालन किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

