*अघोर गुरु पीठ बनोरा में गुरु दर्शन हेतु उमड़ी भीड़*
*ग्राम बनोरा बना अघोर पंथियों का गवाह*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा प्रियदर्शी राम जी के चरण रज पाने प्रातः से ही गुरु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम बनोरा आज हजारों अघिरपंथियो का गवाह बना ।ओडिसा,बिहार,उत्तर प्रदेश,झारखंड पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली,राज्यो के कोलकाता रेणुकूट वाराणसी सिंगरौली हाजीपुर रांची पटना आदर गढ़वा बोकारो जिले एवम छत्तीसगढ़ के जशपुर कोरिया कोरबा बिलासपुर जांजगीर चांपा मुंगेली शक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलोदा बाजार अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव दुर्ग कबीरधाम बालोद खैरागढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से आए भक्तो ने कतार बद्ध होकर अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन का लाभ लिया l गुरु पूर्णिमा गुरु शिष्य की परंपरा का महोत्सव माना जाता है और यह अघोर पंथियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है l स्थापना दिवस अघोरेश्वर जन्मोत्सव महानिर्वाण दिवस सहित शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष आयोजनो के अलावा विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा में देश के कई राज्यो एवम छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों से भक्त गुरु दर्शन के लिए आते है। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6.30 बजे श्री गणेश पीठ में शक्ति ध्वज पूजन व सफल योनी का पाठ, प्रातः 7 बजे पूज्य औघड़ संत प्रियदर्शीरामजी द्वारा श्री गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन, प्रातः 8 बजे सामूहिक आरती एवं प्रातः 8.30 बजे सामूहिक गुरुगीता का पाठ हुआ उसके बाद प्रातः 9 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक श्री गुरु दर्शन एवम मध्यान्ह 12.30 से 3.30 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन संपन्न हुआ। अपराहन 4.30 बजे से श्री गुरूदेव का आशीर्वचन हुआ जिसमे हजारों की संख्या में उपस्थिति रही।अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा। ट्रस्ट प्रबंधन ने आज गुरु पूर्णिमा आयोजन के महोत्सव के मद्देनजर वाहन पार्किंग आगमन निकासी हेतु बेरीकेट्स लगाकर विशेष प्रबंध किया था ताकि ट्रेफिक जाम होने की वजह से भक्तो को परेशानी का सामना नही करना पड़े।पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग नगर निगम डभरा के कार्यकर्ताओ समेत सहित ग्राम वासियों के सहयोग से चाक चौबंद व्यवस्था की गई। प्रवेश द्वार में पुलिस प्रशासन द्वारा कैंप लगाया गया था। प्रातः काल से आशीर्वचन के पूर्व तक बाबा प्रियदर्शी राम ने शिष्यों को दर्शन दिए उनके बाद जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर आशीर्वचन दिया l बाबा प्रियदर्शी के आशीर्वचन सामाजिक बदलाव का माध्यम बन रहे है l राजनैतिक दल सामाजिक संस्थाएं सत्ता धारी दल के विधायक विपक्षी दलों के नेता धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख सहित उद्योगपति सरकारी कर्मचारी मीडिया से जुड़े भक्त गण भी गुरु दर्शन के लिए बनोरा आश्रम में मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

