🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर, टास्क टीम -01 एवं जीआरपी बिलासपुर के संयुक्त कार्रवाई मे पकड़ा गया मोबाइल चोर *

On: July 5, 2023 4:44 PM

* *आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर, टास्क टीम -01 एवं जीआरपी बिलासपुर के संयुक्त कार्रवाई मे पकड़ा गया मोबाइल चोर **
**********************

बिलासपुर।वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक मोबाइल फोन चोरी करने वाले चोर को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस मामले में मीडिया को रेल सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री मुनव्वर खुर्शीद तथा वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी तथा प्रभारी टास्क टीम उ.नि. कुलदीप सिंह साथ मे प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ.सत्यम सरकार आ.बैद्यनाथ एवं जीआरपी बिलासपुर के थाना प्रभारी,प्र.आ.संतोष ठाकुर व स्टॉफ के द्वारा आज दिनांक -05.07.23 को संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्लेटफार्म संख्या- 04/05 बिलासपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे मोबाइल बेंचने के फिराक मे घूम रहा था जिसके संदिग्ध गतिविधि देखकर घेरा बंदी कर पकड़ा गया चेक करने पर उसके कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल पाया गया जिस सम्बन्ध मे वैधानिक दस्तावेज की मांग करने पर कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया नाम व पता- *नाम -कलेश्वर साहू उर्फ़ -चिंगारु पिता-स्व रामजी साहू उम्र- 30 साल निवासी -वार्ड न.-22 तिलकनगर ,थाना -चाम्पा जिला- जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) -बताया के कब्जे से प्राप्त मोबाइल के संबंध मे पूछ-ताछ करने पर बताया की 4/5 माह पहले उक्त मोबाइल को गाड़ी से लालचवश चोरी कर लिया था एवं पैसे की कमी के कारण उसे बेचने के फिराक मे बिलासपुर स्टेशन आया था उक्त मोबाइल का IMEI न.को मिलान करने पर जीआरपी बिलासपुर मे पूर्व मे दर्ज अ.क्र.-38/23 धारा -379 का होना पाया गया। जीआरपी थाना बिलासपुर लाया गया एवं उक्त अपराध का आरोपी पाकर मामले मे सम्बद्ध किया गया जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment