सफलता दर सफलता कोतवाली टी आई शनिप रात्रे की टीम ने *स्पंज आयरन चोरी मामले में फरार ट्रक ड्रायवर को किया गिरफ्तार
● *मामले में #कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा है रिमांड*…..
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर जिला रायगढ़ के सभी लंबित गंभीर प्रकरणों जिनमें गिरफ्तारियां नहीं हुई है उनकी समीक्षा कर लगातार आरोपियों की पतासाजी हेतु अभियान चलाया जा है । इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा स्पंज आयरन चोरी मामले के मुख्य *आरोपी ट्रक ड्रायवर मिलन दास महंत पिता आरती दास महंत 40 साल निवासी पण्डरीपानी थाना खरसिया हाल मुकाम मिटठूमुडा कृष्णानगर थाना जूटमिल* को आज मुखबिर सूचना पर छातामुड़ा चौक पर हिरासत में लिया गया है ।
आरोपी ट्रक के ड्रायवर मिलन दास महंत ने दिनांक 15/08/2022 को इण्ड सिनर्जी महापल्ली से 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 9199 में स्पंज आयरन लोड कर मां मणी आयरन स्टील कम्पनी पूंजीपथरा ले जाते वक्त उर्दना के आगे 18 नाला के पास दो आरोपी- अनिकुली सलम, बाबू शेख, रिपोश शेख, शनिउल्ल शेख के साथ सांठगांठ कर गाडी में लोड 4.260 मीट्रीक टन स्पंज आयरन कीमती 1,75,000/ रूपये की चोरी कर रहे थे । ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे । तब मिलन दास वहां से फरार हो गया था । ट्रांसपोटर आत्माराम यादव द्वारा थाना कोतवाली में दिये गये आवेदन पर 16 अगस्त 2022 को आरोपियों पर धारा 381,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दरम्यान आरोपियों से चोरी स्पंज आयरन की जप्ती कर आरोपी अनिकुल इस्लाम, रिपोन शेख , शनीउल शेख गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था ।
मुख्य आरोपी ट्रक ड्रायवर मिलन दास महंत की गिरफ्तारी के लिये कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के स्थायी एवं वर्तमान पते पर दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया गया था जिसके फरार होने पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबिरी तैयार की गई थी । साथ ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी या सहयोग करने वाले के लिये 5,000 रूपये का ईनाम उद्घोषणा जारी किया गया था । काफी दिनों से लुक-छिप रहे आरोपी को आज मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा छातामुड़ा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी ने घटना दिनांक को आरोपियों के साथ मिलकर ट्रक में लोड स्पंज आयरन की चोरी की बात बताया है जिसे चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपी की पतासाजी में टीआई कोतवाली शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

