🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*तलवार लहरते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में गया जेल*….

On: July 8, 2023 7:43 AM

● *तलवार लहरते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में गया जेल*….

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । आज दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला कि निकले महादेव मंदिर आसपास एक युवक को खुली तलवार हाथ में लिये घूमते देखा गया है । थाना प्रभारी ने तत्काल सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह थाने से स्टाफ कार्यवाही के लिये भेजा गया जिन्होंने तलवार लेकर घूम रहे अजय सारथी पिता शंभू सारथी उम्र 27 वर्ष सा सीताराम कालोनी गंगा नर्सिंग होम के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिये और थाना लाये । अजय सारथी सारथी को बदमाश किस्म का युवक बताया जा रहा है जिससे तलवार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment