आपरेशन नारकोस…….
प्लेटफार्म नंबर चार में टास्क टीम बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर एवं ACCU ने नशे के सौदागर को दबिश देकर हजारों के गांजा के साथ गिरफ्तार किया
बिलासपुर ।वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की सक्रियता से लगातार अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है कल मुखबिर की सूचना पर रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन में बताए हुलिया के आधार पर जबलपुर के एक युवक को नब्बे हजार के 9किलो अवैध गांजा ले जाते पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है।
इस मामले की जानकारी देते हुए बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने मीडिया बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सर के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक स्वयं, प्रभारी टास्क टीम उ.नि.कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साथ स्टाफ, प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ.सत्यम सरकार आ.बैद्यनाथ द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर की 01संदिग्ध व्यक्ति ट्रैन से उतरकर बिलासपुर स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया मे बैठा हुआ है उसके बेग मे मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है त्वरित कार्यवाही करते हुए ACCU टीम को सूचना देकर साथ मे संदिग्ध को घेराबंदी कर बिलासपुर रेल परिसर गेट नंबर 04 के पास 2.बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य** 01 पिट्ठू बैग में 02 पैकेट में कुल 09 किलो ग्राम,मादक पदार्थ गांजा मूल्य ₹90000/- ₹ राजेश ठाकुर पिता भगवान दास ठाकुर उम्र 48 वर्ष निवासी – रानी ताल गेट नंबर 01, कस्तूरी वार्ड थाना – लालगंज जिला – जबलपुर मध्य प्रदेश पकड़ा गया कब्जे में रखें पिट्ठू बैग को चेक करने पर कुल 09 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ !जिसकी कीमत नब्बे हजार रुपए है। जिसे क्षेत्राधिकार के आधार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु माल मुजरिम के साथ थाना तोरवा को सुपुर्द किया गया! उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -347/23 U/S 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक -07/07/23 पंजीकृत कर मामले को विवेचना मे लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.07.24“शेर की नाक का बाल और गधे की पूंछ के बाल में फर्क होता है, जनता अब यह फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है”कुछ लोग प्रश्न पूछने को ही राजनीति का पैमाना मानते हैं, केवल प्रश्न पूछने से विकास होता, तो जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से पराजित नहीं करती ?
Uncategorized2026.07.24आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
Uncategorized2026.07.24रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ से रामनामी समुदाय के लोगों में अद्वितीय हर्ष उल्लास का माहौल*
Uncategorized2026.07.24प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी* 2025-26 में 3 लाख 24 हजार 785, से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया यह आंकड़ा इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है
