*चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में मंडल को टिकट चेकिंग से 05 करोड़ 37 लाख 97 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ ।*

बिलासपुर :-(वायरलेस न्यूज 10 जुलाई 2023)
मण्डल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास कुमार कश्यप के नेतृत्व में बिलासपुर मण्डल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2023 तक) में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की टिकट जांच अभियान चलाया गया |
इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 59 हजार 500 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 03 करोड़ 98 लाख 62 हजार रुपये वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 28 हजार 710 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 01 करोड़ 34 लाख 51 हजार रुपये वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 4600 मामले पकड़े गए, जिनसे 04 लाख 84 हजार रुपये वसूला गया।
इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2023 तक) की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 92 हजार 810 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल 05 करोड़ 37 लाख 97 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
यात्रियों से आग्रह है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची, ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अपनी सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें | एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलगाडी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, कृपया इसे साफ-सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

