🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फिल्म स्टार सुमन्त तलवार ने निजात अभियान को नशा छोड़कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का बताया प्रशस्त माध्यम * नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान को देश,प्रदेश स्तर पर संचालित करने का किया समर्थन

On: July 10, 2023 3:25 PM

साउथ फिल्म के सुपरस्टार सुमन्त तलवार द्वारा
नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान की की
गई सराहना

बिलासपुर । वायरलेस न्यूज। नशे के खिलाफ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए निजात कार्यक्रम को सफल बनाने लगी पूरी बिलासपुर पुलिस टीम को आज साउथ के सुपरस्टार सुमन्त तलवार आए और निजात की खासकर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की जमकर तारीफ की और उसके लिए वो एक संदेश भी देकर गए।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिसअधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध बिलासपुर जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के साथ ही जिले में नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों को नशा छोड़ कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहन करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा उन्मूलन हेतु निजात अभियान का लगातार संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज थाना सरकंडा क्षेत्र के खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मार्शल आर्ट टूर्नामेंट के प्रोग्राम में साउथ फिल्म के सुपरस्टार सुमन्त तलवार आए हुए थे जिन्होंने बिलासपुर पुलिस के द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात का भरपूर सहयोग किया और इसे एक अच्छी पहल बताते हुए देश प्रदेश स्तर तक संचालित करने का समर्थन किया कार्यक्रम में आसपास के जिलों से आए करीब 500 लड़के लड़कियों एवं उनके परिजनों के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने नशा नहीं करने के संबंध में संकल्प लिया तथा अपने आसपास परिचितों को भी नशा उन्मूलन कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने आश्वासन दिया गया । निजात को सुपर स्टार सुमंत तलवार ने काफी सराहा और इस कार्यक्रम के लिए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की भरपूर सराहना की एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment