🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उज्जैन निवासी कौस्तुब अरुण ऋषि ने की धोखाधड़ी, पैसा मांगने पर देता है जान से मारने की धमकी

On: September 15, 2020 10:22 AM

सवाददाता -बाबा पाठक उमरिया

मोबाइल टावर लगवाकर लाखो की धोखाधड़ी करने वाले कौस्तुब ऋषि एम डी पिता अरुण ऋषि , ऋषि कांट्रेक्शन कंपनी 21 आदर्श विक्रम नगर सेठी नगर पुलिस थाना माधवगढ़ जिला उज्जैन मध्य प्रदेश द्वारा विंध्य क्षेत्र में जिला रीवा, सतना, शहडोल एवं अनूपपुर जिले में रिलायंस इन्फो कांम लिमिटेड कंपनी मे टावर निर्माण एवं इलेक्ट्रिकल फिटिंग का कार्य उल्लास कलकर के द्वारा वर्क आर्डर पर कराया जाता था। शहडोल जिले के पपौंध थाना मे शिकायत कर्ता संदीप कुमार मिश्रा पिता श्री भागवत प्रसाद मिश्रा हाल निवासी केयर आफ शैलेंद्र कुमार दुबे मनीष हार्डवेयर के पास संजय नगर रीवा द्वारा की गई है जिसमें उसने बताया कि आरोपी द्वारा मुझे साइड पूर्ण होने पर नगद भुगतान किया जाता था किंतु लगभग 6 साइड का कार्य पूर्ण होने के बाद भी मेरे द्वारा कार्य किए गए का भुगतान राशि 23 लाख 78 हजार 952 रुपए नहीं दिया जा रहा है बल्कि देने में आनाकानी की जा रही है जिसमें मुझे ब्याज का लगभग 6 लाख 1हजार 485 रुपए का नुकसान भी हुआ है अब आरोपी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने की मनसा प्रतीत होती है क्योंकि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से आजकल पैसा देने की बात करता है किंतु दे नहीं रहा है जबकि कंपनी द्वारा आरोपी को पूर्ण भुगतान किया जा चुका है जिससे उसके नियत पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर मेरी गाढी़ कमाई एवं मेहनत का पैसा हड़प लिए जाने की लगती है। पैसा मांगने पर बोलता है कि पैसा नहीं देंगे जो तुम्हें करना हो कर लो यदि उज्जैन आ गए तो वही पैसा किसी शूटर को देकर जान से मरवा दूंगा मोबाइल पर बात करने पर गाली गलौज करता है इसी तरह की धोखाधड़ी आरोपी द्वारा उज्जैन एवं इंदौर में भी लगभग 4 करोड़ की धोखाधड़ी किया है जिसकी शिकायत माधवगढ़ थाना उज्जैन एवं इंदौर जिले के खुरैल थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment