🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*विद्युत विभाग की लापरवाही के करंट का शिकार शहर :- उमेश अग्रवाल* *पचास लाख मुआवजा देने की मांग*

On: July 15, 2023 8:28 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज):- विद्युत विभाग की लापरवाही की कीमत शहर के एक युवा को जान देकर चुकानी पड़ी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने युवा की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पचास लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।इस मामले के उन्होंने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी पर गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकी जा सके। विद्युत मेंटेन्स के नाम पर घंटो कटौती करने वाले विद्युत विभाग को जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए कि मेनेटेंस के नाम पर आखिर लीपापोती क्यों की गई। आज भी शहर में ऐसे दर्जनों डेंजर जोन है जिससे जान माल खतरा बना हुआ है। मनमानी बिजली बिल से जनता पहले ही हलाकान है अब कागज़ी मेंटेंस की वजह से जनता की जान भी जा रही है। विद्युत विभाग को जानलेवा बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा चर्च के निकट हुई इस घटना के लिया जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment